पाली जिला कलेक्टर बने ‘निक्षय मित्र’, टीबी मरीजों को वितरित की पोषाहार किट

pnpandey

पाली जिला कलेक्टर बने ‘निक्षय मित्र’, टीबी मरीजों को वितरित की पोषाहार किट

पाली। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पाली जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने सामाजिक पहल करते हुए स्वयं ‘निक्षय मित्र’ बनकर 25 टीबी मरीजों को पोषाहार किट वितरित किए। यह कार्यक्रम भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पाली एवं नायरा एनर्जी के संयुक्त तत्वावधान में जिला क्षय निवारण केंद्र (टीबी अस्पताल) में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने, समय पर जांच कराने और इलाज पूरा करने की सलाह दी। उन्होंने उन मरीजों को ‘टीबी चैंपियन’ के रूप में सम्मानित किया, जिन्होंने सफलतापूर्वक टीबी का इलाज पूरा कर लिया। इन टीबी चैंपियनों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने टीबी फ्री इंडिया की शपथ भी ली।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. विकास मारवाल ने टीबी के लक्षण, जांच, उपचार एवं निक्षय पोषण योजना की जानकारी दी। वहीं, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. उजमा जबीन ने सभी भामाशाहों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस पहल से पाली जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षय रोग के खिलाफ सामूहिक प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment