खूबसूरत IAS अफसर टीना डाबी की पति के साथ की रोमांटिक तस्वीरें..

pnpandey

जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिले की कलेक्टर टीना डाबी साल 2022 में तलाक के बाद दूसरे आईएएस अधिकारी से लव अफेयर करने और शादी करने को लेकर सहित कई बातों को लेकर चर्चा में रही।

अब एक बार फिर आईएएस टीना डाबी चर्चा में आ चुकी है। चर्चा में आने का उनका कारण है कि नए साल के मौके पर उन्होंने अपने पति आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे के साथ सर्दी के मौसम की एक फोटो अपलोड की है।  

दोनों पति-पत्नी इस फोटो में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। आईएएस टीना डाबी के सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड हुई इस फोटो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं करीब 70000 से ज्यादा लोग तो इसे लाइक भी कर चुके हैं।

आपको बता दें कि आईएएस टीना डाबी अपनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फिर चाहे वह लाइफस्टाइल की बात हो ट्रेवल की बात हो या फिर कामकाज की। टीना डाबी सभी के वीडियो फोटो अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड करती रहती है।

आईएएस टीना डाबी मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। जिनका परिवार पिछले कई सालों से राजस्थान में ही रह रहा है। आईएएस टीना डाबी साल 2016 आईएएस बैच की फोटो पर है। जिनकी पहली शादी लव अफेयर के बाद कश्मीर के आईएएस मोहम्मद आमिर से हुई। हालांकि यह शादी नहीं चली और दोनों के बीच तलाक हो गया।

दो साल बाद ही टीना डाबी ने अपने से 13 साल बड़े आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे को डेट किया। फिर 2022 में टीना डाबी और प्रदीप गवांडे को एक दूसरे से प्यार हो गया और जयपुर में शादी की।

फिलहाल टीना डाबी जैसलमेर में कलेक्टर के पद पद और उनके पति प्रदीप गवांडे बीकानेर में वन विभाग में कार्यरत हैं। दोनों की पोस्टिंग पड़ोसी जिलों में है। ऐसे में जब भी दोनों को मौका मिलता है तो दोनों मिलते जरूर हैं।

Share This Article
Leave a Comment