श्रीमाधोपुर में 10 दिवसीय निशुल्क गुदा रोग शल्य चिकित्सा शिविर आज से शुरू
श्रीमाधोपुर (सीकर)। आयुर्वेदिक विभाग, राजस्थान सरकार एवं सार्वजनिक औषधालय समिति श्रीमाधोपुर के तत्वाधान में 10 दिवसीय निशुल्क गुदा रोग शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन आज से प्रारंभ हो गया है। यह शिविर 25 मार्च तक जारी रहेगा।
शिविर का आयोजन गौशाला बाजार स्थित बजाज धर्मशाला में किया जा रहा है, जहां सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क इलाज किया जाएगा। शिविर में बवासीर, भगंदर, फिशर एवं अन्य गुदा रोगों से संबंधित मरीजों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।
शिविर को लेकर आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी शहर के समाजसेवी छाजूराम खेड़ीवा

