अंतरिम जमानत पर जोधपुर पहुंचे आसाराम, पाल आश्रम के लिए हुए रवाना
जोधपुर। यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम शनिवार को हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंचे। राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें 31 मार्च तक स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत दी है। एयरपोर्ट पर उनके सेवादारों और अनुयायियों की भीड़ उमड़ी, जिसके बाद सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें वाहन तक पहुंचाया गया। वहां से वे सीधे पाल आश्रम के लिए रवाना हुए।
गौरतलब है कि जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने अपनी जमानत अवधि बढ़ाने के लिए गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। फिलहाल वे 31 मार्च तक बाहर रह सकते हैं।
मीडिया से हमेशा बेबाकी से बात करने वाले आसाराम इस बार चुप रहे। पत्रकारों ने कई सवाल किए, लेकिन उन्होंने केवल “नारायण-नारायण” कहकर कोई प्रतिक्रिया देने से बचते रहे।
अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि गुजरात हाईकोर्ट उनकी जमानत अवधि बढ़ाने पर क्या फैसला लेता है।

