लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर UP के सभी जिलें Unlock
लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है, इन 4 जिलों में सक्रिय मामले 600 से अधिक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल (Navneet Sehgal) ने जानकारी देते हुए बताया कि, लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर यूपी के सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। इन 4 जिलों में सक्रिय मामले 600 से अधिक हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ (Lucknow)) में कोरोना वायरस की स्थिति पर टीम-9 के साथ बैठक की है।
Uttar Pradesh lifts COVID-imposed curfew from all districts barring Meerut, Saharanpur & Gorakhpur as active cases in these three districts are above 600: ACS Information Navneet Sehgal
(file pic) pic.twitter.com/Csy9CQJtIl
— ANI UP (@ANINewsUP) June 6, 2021
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक सोमवार यानी कि 7 जून से हम महिलाओं के लिए स्पेशल वैक्सीन अभियान (Special Vaccine Campaign) चलाया जाएगा।
छोटे दुकानदारों को परेशानी
यूपी के जिले मेरठ (Meerut) में कोरोना महामारी की वजह से शादियों के सीजन में भी फूल बहुत कम बिक रहे हैं। एक फूल विक्रेता ने बताया कि, काम बिल्कुल नहीं है। शादियों को सीजन में भी कोई कारोबार नहीं चल रहा है। मजबूरी में दुकान खोलनी पड़ती है। घर पर कब तक बैठे रहेंगे।
गोरखपुर (Gorakhpur) में कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से सब्जियों की मांग कम होने से गोरखपुर के सब्जी उगाने वाले किसान परेशान है। एक किसान ने कहा कि, पिछले एक साल से लॉकडाउन की वजह से सब्जियों की बिक्री पर असर पड़ रहा है। खेत में लगी लागत भी नहीं निकल पा रही है।
रिकवरी दर में धीरे धीरे वृद्धि
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर में धीरे धीरे वृद्धि हो रही है। रिकवरी रेट बढ़कर 93.67% हो गया है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 13वें दिन 10% से कम है।
ICMR के आंकड़े
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,36,311 सैंपल टेस्ट किए गए है। अब तक कुल 36,47,46,522 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

