सोनिया गांधी से शिकायत कर दूंगा…’, कैबिनेट की बैठक में भिड़े गहलोत के दो मंत्री, देख लेने तक की धमकी दी
राजस्थान कांग्रेस में कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। बुधवार रात को हुई कैबिनेट की बैठक में गहलोत सरकार के वरिष्ठ मंत्री शांति धारीवाल और शिक्षा मंत्री कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा में जबर्दस्त भिडंत हो गई।
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। बुधवार रात को हुई कैबिनेट की बैठक में गहलोत सरकार के वरिष्ठ मंत्री शांति धारीवाल और शिक्षा मंत्री कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा में जबर्दस्त भिडंत हो गई। धारीवाल और डोटासरा पहले कैबिनेट की बैठक में भिड़े इसके बाद बैठक खत्म होने के बाद बाहर आकर फिर भिड़ गए। डोटासरा ने धारीवाल को धमकी देते हुए कहा कि सोनिया गांधी से शिकायत कर दूंगा इसके बाद दोनों के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी देने लग गए। दोनों ने आपस में जमकर खरी खोटी सुनाई। भिड़ंत बढ़ती देख साथी मंत्रियों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं पर फैसले के लिए बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में कई मंत्री सीएम निवास पर गए थे जबकि मुख्यमंत्री सीएम निवास में होते हुए भी बैठक से वर्चुअल जुड़े थे। बैठक के मुख्य एजेंडों पर चर्चा के बाद
राजनीतिक मामलों पर चर्चा के वक्त डोटासरा को धारीवाल के बीच में टोकने पर बात बिगड़ी।


