जू. हा. स्कूल सिकन्दरपुर के प्रांगण में उ. प्र. प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ब्लाक नवानगर की बैठक संपन्न
Report – क्षितिज
सिकन्दरपुर (बलिया) उ.प्र. प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ब्लाक नवानगर जनपद बलिया कि आवश्यक बैठक बुधवार को स्थानीय जूनियर हाई स्कूल (बीआरसी) के प्रांगण में संघ के सभी पदाधिकारियों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता निर्भय नारायण एवं कोषाध्यक्ष रामईश्वर के द्वारा की गई। बैठक में सर्वप्रथम नियमानुसार ईश वंदना की गई।तयनुसार संघ के ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों के संगठन में बदलाव व अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चयनित पदाधिकारी
फैसल अजीज ब्लॉक अध्यक्ष,राजेश यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मनोज कुमार यादव उपाध्यक्ष,मुकेश कुमार राय महामन्त्री, अरविंद यादव उप महामन्त्री,सुनील कुमार गुप्त कोषाध्यक्ष, अब्दुल्लाह अंसारी मीडिया प्रभारी,धनन्जय राय संगठन मंत्री,बृजेश तिवारी ब्लाक मंत्री,नागेंद्र यादव उप ब्लाक मंत्री,अजय प्रताप वर्मा संयुक्त मंत्री बनाए गए।
बैठक में मुख्य रूप से निर्भय नारायण, रामश्वर, अरविंद कुमार गौतम, मुकेश कुमार राय,अजय प्रताप वर्मा,हरिंदर वर्मा,नागेंद्र यादव,सुनील कुमार गुप्त,वीरेंद्र प्रसाद,छोटेलाल यादव,प्रतिमा पांडे,प्रतिभा,प्रकाश नारायण जायसवाल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।


