पतंगबाजी को लेकर रविवार को गदापुलिया क्षेत्र में विवाद हो गया

pnpandey

उज्जैन। पतंगबाजी को लेकर रविवार को गदापुलिया क्षेत्र में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे को घर में घुसकर तलवार मार दी। घर में तोड़फोड़ भी की गई। घायल को जब उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहां भी जाकर मारपीट की गई। महाकाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि सन्नी गामड़ (40 वर्ष) निवासी गदापुलिया का भांजा अमित चौहान रविवार को घर की छत से पतंग उड़ा रहा था। यहां पतंगबाजी को लेकर उसका विवाद पड़ोसियों से हो गया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाला गुड्डू, उसका पुत्र बलराम, कृष्णा व दो भांजे सहित सात-आठ लोगों ने गामड़ के घर पर हमला कर दिया। गामड़ के सिर पर तलवार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोप है कि गामड़ के घर में भी तोड़फोड़ कर भांजे अमित को भी पीट दिया। उपचार के लिए गामड़ को जब जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहां भी उसके साथ बलराम ने मारपीट की। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment