यूपी के फिरोजाबाद शहर अस्पताल जा रही महिला की गोली मारकर हत्या

pnpandey

न्युजडेस्क खबरे खटाखट20/5/23। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद शहर के तिलक नगर इलाके में शनिवार सुबह अस्‍पताल जा रही एक महिला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

UP: Woman going to hospital shot deadउन्होंने बताया कि महिला के परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया तिलक नगर निवासी उमा देवी (35) बीमार थी और अपने पति के साथ पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास अस्‍पताल जा रही थी।

मिश्रा के मुताबिक, उमा धीमी गति से चल रही थी, जिसके चलते उसका पति उससे थोड़ा आगे निकल गया। उन्होंने बताया कि तिलक नगर क्षेत्र में ही मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उमा को सिर में गोली मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी।

उन्‍होंने बताया कि उमा का पति उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कुमार के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment