हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से नौसेना के एक अधिकारी की मौत

pnpandey

कोच्चि: केरल में आज शनिवार (4 नवंबर) को एक दुखद हादसा हो गया। राज्य के कोच्ची में शनिवार दोपहर चेतक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से नौसेना के एक अधिकारी की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रनवे पर मौजूद नौसेना अधिकारी की हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड की चपेट में आने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना यहां नौसेना मुख्यालय में INS गरुड़ रनवे पर हुई। शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया है कि दुर्घटना में हेलिकॉप्टर के पायलट समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों का नौसेना मुख्यालय के संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे नियमित प्रशिक्षण के दौरान हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय नौसेना की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। हादसे के बाद कोच्चि हार्बर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Share This Article
Leave a Comment