स्वतंत्रता दिवस समारोह पर शवगृह कर्मियों, रेहड़ी-पटरी वालों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और मुद्रा योजना के कर्जदारों को आमंत्रित किया
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शवगृह कर्मियों, रेहड़ी-पटरी वालों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और मुद्रा योजना के कर्जदारों को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में रक्षा सचिव अजय कुमार ने कहा कि देश भर के जिलों के एनसीसी कैडेट अपने स्थानीय वेशभूषा में देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के लिए भारत के नक्शे के आकार में लाल किले के सामने बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस साल 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान औपचारिक तोपों की सलामी के लिए स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई बंदूक का इस्तेमाल किया जाएगा। श्री कुमार ने यह भी कहा कि इस वर्ष एक ऑनलाइन निमंत्रण पोर्टल शुरू किया गया है।


