सिंटेक्स मिल में 42 लाख का घोटाला, कैशियर दीपक कुमावत पर शक की सुई

pnpandey



सिंटेक्स मिल में 42 लाख का घोटाला, कैशियर दीपक कुमावत पर शक की सुई

बाँसवाड़ा की सिंटेक्स मिल से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मिल के कैशियर दीपक कुमावत पर 42 लाख रुपये के घोटाले का आरोप लगा है।

मामले की शिकायत सीधे राजतालाब थाने में दर्ज करवाई गई है, जहां पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह रकम 25 मार्च से 29 मार्च के बीच मिल से गायब की गई।

पुलिस इस वक्त दीपक कुमावत से गहन पूछताछ कर रही है और गायब हुई राशि की रिकवरी की कोशिश में जुटी हुई है।

राजतालाब थानाधिकारी दिलीप जी ने बताया कि इस मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी से जुड़े हर दस्तावेज और लेन-देन की जांच कर रही है।


Share This Article
Leave a Comment