प्रेमी से अवैध सम्बन्ध छुपाने के उद्देश्य से चाची ने की भतीजी की हत्या*
थाना अतरौली इलाके के चंदोला सुजानपुर में अवैध सम्बन्धों को छुपाने के लिए मासूम बच्ची की चाची ने हत्या कर दी। पीड़ित परिवार के अनुसार 25 अगस्त को उसकी पुत्री सुबह 10बजे से घर से लापता थी। जिसको काफी तलाश किया गया। इसके पश्चात वादी ने देर रात्रि में थाने पर आकर गुमशुदगी की तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी अतरौली के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलास बंसल के नेतृत्व में गठित टीम डॉग स्कवाएड,फॉरेन्सिंक टीम,क्राइम टीम व स्वॉट-सर्विलांस देहात के साथ, क्षेत्राधिकारी अतरौली मोहसिन खां के पर्यवेक्षण में थाना अतरौली पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए 100 से अधिक कैमरे खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज व गहनता से पूछताछ के आधार पर अपराधियों को चिन्हित करते हुए 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फोर्स द्वारा गांव में सर्च अभियान चलाया गया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये। पूछताछ में चाची आरती द्वारा बताया गया कि बच्ची के द्वारा मुझे और मेरे प्रेमी भानुप्रकाश को अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया था। प्रेम प्रसंग को छुपाने के उद्देश्य से हमने बच्ची को घर से ले जाकर प्रेमी भानुप्रकाश के साथ मिलकर बच्ची को मारकर घर के बराबर में घेर में भूसे में दबा दिया था। घटना में आरोपी आरती और उसके प्रेमी भानुप्रकाश को पुलिस मे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि पुलिस को बच्ची के गायब होने की सूचना मिली। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।

