सराफा व्यापारी की मौत से व्यापार संघ में आक्रोश, पुलिस कार्रवाई की मांग

pnpandey

सराफा व्यापारी की मौत से व्यापार संघ में आक्रोश, पुलिस कार्रवाई की मांग

बांसवाड़ा, 7 अगस्त 2025
बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में एक सराफा व्यापारी की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में सराफा व्यापारी संघ ने कलेक्ट्री पहुंचकर ज़िला कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारी संघ ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि बझनजाति क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग व्यापार के लिए आते हैं और वहां की स्थितियों को देखते हुए यह जानना मुश्किल होता है कि कोई चोरी का माल कब और कैसे लाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में बिना पर्याप्त सबूतों के व्यापारी को थाने बुलाकर पूछताछ करना और फिर उसकी मौत हो जाना बेहद चिंता का विषय है।

वागड़ व्यापारी संघ ने भी इस मामले में प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा कि पुलिस द्वारा व्यापारियों को डराने-धमकाने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। संघ ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस और व्यापार संघ के बीच समन्वय बनाया जाए।

पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत के बाद से व्यापार जगत में रोष है और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

– खबरें खटाखट
(प्रधान संपादक: पूर्णानंद पांडे)

Share This Article
Leave a Comment