श्रीमाधोपुर में 29 मार्च को निकलेगी भव्य भगवा वाहन रैली

pnpandey

श्रीमाधोपुर में 29 मार्च को निकलेगी भव्य भगवा वाहन रैली

श्रीमाधोपुर। नव संवत्सर के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं राम जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में 29 मार्च को विशाल भगवा वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के संत-महात्माओं की विशेष उपस्थिति रहेगी, वहीं वाहिनी की बहनों द्वारा भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 6 अप्रैल को रघुनाथ मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक जीवंत झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। आयोजन समिति ने सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को भव्य बनाने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment