मर्डर केस में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह तो
श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में किया गया. आफ़ताब का नार्को टेस्ट 1 घंटा 50 मिनट तक चला. टेस्ट के बाद आरोपी आफताब को डॉक्टर्स के ऑब्जरवेशन में रखा गया. इस दौरान आफताब ने एक बार फिर श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की.
सूत्रों के मुताबिक आरोपी आफताब ने टेस्ट में पूछे गए ज्यादातर सवालों के जवाब दिए. इस दौरान कई सवालों के जवाब उसने अंग्रेज़ी में भी दिए. वहीं, कुछ सवालों के जवाब देने में आफताब ने थोड़ा समय लिया. लेकिन सवाल दोहराए जाने पर उसने जवाब दिया. टेस्ट के दौरान आफताब बेहद कॉन्फिडेंट दिख रहा था.
हत्या की बात किया कबूल
आरोपी आफताब ने नार्को टेस्ट के दौरान श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की है. इतना ही नहीं आफताब ने ये भी बता दिया कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने में कौन से हथियारों का इस्तेमाल किया और उन्हें कहां फेंका है. सूत्रों के मुताबिक तो टेस्ट के दौरान भी आफताब चालाकी दिखा रहा था. बता दें कि अब तक वह पुलिस की हर बात मान रहा है, जांच में सहयोग कर रहा है. यहां तक कि पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए भी राजी हो गया. पुलिस को उसके इस अच्छे व्यवहार पर संदेह हो रहा है.
टीम ने आफताब का किया नार्को टेस्ट
मिली जानकारी के मुताबिक यह पता चला कि जब आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट चल रहा था। तो उनमें से आधे से ज्यादों का जवाब अंग्रेजी में दिया है। नार्को टेस्ट के दौरान आफताब कभी चुप भी पड़ गया लेकिन टीम ने बार-बार सवाल दोहराए और कहा.. कि हमारे सवालों का सही तरीकें से जवाब दो। जिसके बाद से ही आरोपी आफताब से फिर से जवाब देना शुरू कर दिए ।

आइए अब आपकों यह बतातें हे कि टीम ने आफताब से कौन-कौन से प्रश्न किए…अपनी नजर बनाए रखें
– श्रद्धा का कत्ल किस तारीख को किया?
– श्रद्धा को क्यों मारा?
– श्रद्धा को कैसे मारा?
– लाश के टुकडे कैसे किए?
– टुकड़े करने के लिए हथियार कहां से खरीदे?
– टुकड़े को घर में कितना वक्त तक रखा?
– टुकड़े को कैसे और कहां रखा?
– लाश के टुकड़े को कहां-कहां ठिकाने लगाए?
– हथियार कहां फेंके?
– कत्ल के बाद छह महीने तक क्या कुछ किया?
– अगर कत्ल गुस्से में और गलती से किया तो तभी पुलिस के सामने सरेंडर क्यों नहीं किया?
पुलिस के पास ज्यादा ठोस सबूत नहीं?
श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस को अभी तक ठोस सूबत नहीं मिल पाए । इससे पुलिस की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों की पूछताछ में आफताब में सिर्फ चंद इंसानी हड्डियों, चंद खून के जगह-जगह कतरे। आफताब अपने एक भी बयान पर नहीं टीक रहा। ऐसे में पुलिस आफताब से यह अपेक्षा रखती है कि वह श्रद्धा मर्डर केस से संबंधिक सारे राजों को उगल दें। जिससे की श्रद्धा को ज्लद इंसाफ मिल जाए।
परफ्यूम का शौकीन
पेशे से साकेट्रिस्ट आफताब की नई गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि वह अक्टूबर में दो बार आफताब के घर गई थी लेकिन उसे कभी आभास तक नहीं हुआ कि आफताब ने यहां श्रद्धा की हत्या कर उसके टुकड़े रखे हैं। महिला का दावा है कि उसने कभी आफताब के चेहरे पर ना डर देखा ना ही कोई तनाव। आफताब अक्सर महिला को अपने मुंबई वाले घर के बारे में बताया करता था। महिला मित्र की मानें तो आफताब को सिगरेट पीने की लत थी और इसके अलावा उसे परफ्यूम के कलेक्शन का शौक था। वह अक्सर महिला को महंगे परफ्यूम गिफ्ट किया करता था।
आफताब को पसंद है नॉनवेज
नई गर्लफ्रेंड के मुताबिक आफताब अलग-अलग खाने का शौकीन है और उसे नॉनवेज बेहद पसंद है। आपको बता दें कि आफताब पूनावाला ने वालकर की हत्या करने, उसके शव के 35 टुकड़े करने और उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंकने का जुर्म कबूल कर लिया है। बुधवार को ऐसा बताया गया कि उसने रोहिणी की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में हुई पॉलिग्राफी जांच में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आज राजधानी दिल्ली के रोहिणी के एक सरकारी अस्पताल में आफताब का नार्को एनालिसिस परीक्षण भी होगा।

