खाटूश्यामजी में भगदड़ के दौरान 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत का मामला…..
*पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेता रामदेव खोकर ने करावाया मुकदमा दर्ज।*
बाय (सीकर) विजेंद्र सिंह दायमा।खाटूश्याम जी मंदिर में दर्शन करने आए तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत के जिम्मेदार मानते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारी शंभू सिंह चौहान, श्याम सिंह, प्रताप सिंह, कालू सिंह, भंवर सिंह के खिलाफ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह खोकर ने गैर इरादतन हत्या का धारा 304ए में खाटूश्यामजी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।रामदेव सिंह खोखर ने बताया श्री श्याम मंदिर कमेटी ने बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था की सूचना के भारी भीड़ के बावजूद मंदिर के पट बंद रखकर श्रद्धालुओं को परेशान किया गया और उसी परेशानी में भगदड़ मचने के कारण तीन महिला श्रद्धालुओं की जान चली गई और पांच श्रद्धालु घायल हुए जिनमें से चार गम्भीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया था।



