रैणी में अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

pnpandey

रैणी (अलवर)।
रैणी थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया। कार्रवाई खेडामंगलसिंह क्षेत्र के गांव मुंडिया के पास की गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि रैणी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन लंबे समय से बड़े पैमाने पर जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और बजरी के परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment