कोटा। जिले के रामगंजमंडी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम का डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 13 मार्च को रामगंजमंडी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को डिटेन किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद दो प्लास्टिक के कट्टों से 43 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी की पहचान सुलेमान (37) पुत्र निवासी ताजपुर रोड, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, लुधियाना (पंजाब) के रूप में की है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म से एक तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6.50 लाख रुपये
Leave a Comment
Leave a Comment

