रायसिंहनगर क्लब ने 300 आंगनबाड़ी बच्चों को वितरित किए गर्म वस्त्र
रायसिंहनगर। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए रायसिंहनगर क्लब ने क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत 300 बच्चों को गर्म वस्त्र और पढ़ाई की सामग्री वितरित की। क्लब के अध्यक्ष डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए टोपी, जुराब, शर्ट, इनर, पेंट और शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई।
इस मौके पर सीडीपीओ मुस्कान अरोड़ा ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में क्लब के सचिव ओमप्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक सेठिया, बजरंग कंदोई, दीपक बंसल, विनोद गोयल और विनोद मुंदड़ा भी उपस्थित रहे। क्लब के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे।

