यूपी को दहलाने की थी साजिश, दो आतंकी गिरफ्तार, एटीएस की बड़ी कार्रवाई, एडीजी प्रशांत कुमार ने दी जानकारी

pnpandey

यूपी को दहलाने की थी साजिश, दो आतंकी गिरफ्तार, एटीएस की बड़ी कार्रवाई, एडीजी प्रशांत कुमार ने दी जानकारी

खबरें खटाखट 

ADG Prashant Kumar
ADG Prashant Kumar 
  •  यूपी पुलिस के एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉंन्फ्रेंस में बताया कि एटीएस की टीम ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पदार्फाश किया, जिनकी योजना 15 अगस्त के आसपास यूपी के कई इलाकों में विस्फोट करने की थी. उन्होंने इस कार्रवाई के लिए एटीएस की टीम को बधाई दी.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी से रविवार को यूपी एटीएस ने दो संदिग्ध चरमपंथियों को गिरफ़्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ये दोनों उत्तर प्रदेश में बड़े विस्फोट की योजना बना रहे थे.

उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी (क़ानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने दोनों संदिग्धों का संबंध अलकायदा समूह से बताया है.

उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्धों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं और दोनों 15 अगस्त को राज्य और राजधानी लखनऊ में बड़े विस्फोट की योजना बना रहे थे.

प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ़्तार लोगों के नाम मिनाज अहमद (लगभग 30-32 वर्ष) और मसीरुद्दीन हैं.

यूपी एटीएस

उन्होंने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि लखनऊ में कभी भी आतंकवादी घटनाएं की जा सकती हैं. इनकी खोज में यूपी एटीएस की टीम लगाई गई थी. इसी दरम्यान इन दोनों की गिरफ़्तारी की गई है.”

“मिनाज के पास से एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है.”

“दूसरी टीम ने मसीरुद्दीन (लगभग 50 वर्ष) को उनके सीतापुर रोड निवास से गिरफ़्तार किया गया है. इनके पास से भी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. साथ ही एक कूकर भी बरामद किया गया है.”

“पूछताछ के दौरान संदिग्ध आतंकवादियों ने सहयोगियों के भाग जाने की बाद बताई गई है. हम उनकी तलाश में लगे हैं.”

111111एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि अलकायदा आतंकी संगठन द्वारा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद संगठन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इस संगठन का उद्देश्य विस्फोट करके दहशत फैलाना है. इस संगठन का हैंडलर अल जैदी है जो पाकिस्तान में रहता है. गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि उनके कई साथी वहां से फरार हो गये हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं.

एडीजी ने बताया कि इनके पास से काफी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है, इनकी योजना 15 अगस्त के दिन या उससे पहले भी यूपी के कई इलाकों में विस्फोट करने की है. गिरफ्तार आतंकियों में से एक की उम्र 32 साल और एक की उम्र 50 साल के आसपास है. एक आतंकी का नाम मशीरुद्दीन और दूसरे का नाम मिनहाज अहमद है. ये दोनों अलकायदा के स्लीपर सेल से जुड़े थे और टेलीग्राम एप के जरिये आपस में संपर्क करते थे.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यूपी एटीएस ने यह दबिश दी और उन्हें बड़ी सफलता मिली. एडीजी ने बताया कि इनके कई साथी कानपुर में भी रहते हैं. एडीजी ने बताया कि दोनों आतंकियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जायेगी.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अलकायदा के दो आतंकियों को आज सुबह दिये गये दबिश के बाद गिरफ्तार किया गया था. इन आतंकियों से यूपी एटीएस की पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि एटीएस ने दुबग्गा चौराहे के पास स्थित तीन घरों में छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया है और कई संदिग्ध चीजें बरामद की हैं. एटीएस को यहां से कुकर बम और कई लाइव टाइम बम भी मिले हैं.

यूपी एटीएस ने काकोरी के दुबग्गा इलाके में एक घर से संदिग्ध सामग्री बरामद किया है. संदिग्ध सामग्री को डिफ्यूज करने के लिए विशेष दस्ता यहां पहुंचा था. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें एटीएस की टीम अपने साथ ले गयी और उनसे पूछताछ की जा रही है.

इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एटीएस के अलावा कमांडो भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि इन आतंकियों से पूछताछ में यह बात सामने आयी कि देश में धमाके की साजिश कर रहे थे और उनका आका पाकिस्तान में मौजूद है. लखनऊ में इन दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Share This Article
Leave a Comment