रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा आज छत्तीसगढ़ में

pnpandey

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा आज छत्तीसगढ़ में

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा आज छत्तीसगढ़ में

File photo
रगुजा। आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीतापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह सुबह 11:30 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे यहां वे हेलीकॉप्टर से सीतापुर के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह सीतापुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसेक बाद 1:50 बजे चिरमिरी के भरतपुर विधानसभा में सभा करेंगे। 3:55 बजे पाटन में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। राज्य में दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। लेकिन बीजेपी यहां सत्ता पर काबिज होने के लिए जनता के बीच अपने पक्ष में माहौल बना रही है।

Share This Article
Leave a Comment