मोहम्मद शमी की मां हुईं बीमार, फिर वर्ल्ड कप हारते ही पत्नी हसीन के बिगड़े बोल
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को फाइनल में हराकर जब ऑस्ट्रेलिया 6वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनी, तो मोहम्मद शमी के साथ-साथ उनके फैंस का चेहरा भी उतर गया, हालांकि क्रिकेटर को वर्ल्ड कप में धांसू गेंदबाजी के लिए गोल्डन बॉल अवॉर्ड से नवाजा गया.मोहम्मद शमी जब एक ओर फाइनल हारने का गम झेल रहे थे, तो दूसरी ओर उनकी मां की तबीयत खराब होने से उनका मन और परेशान था. मां की बिगड़ी सेहत औ भारत की हार का दुख कम भी नहीं हुआ था कि क्रिकेटर की बागी पत्नी हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक बयान देकर विवाद पैदा कर दिया. जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान मोहम्मद शमी की मां की तबीयत अचानक खराब हुई, तो उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वे घबराहट और बुखार से परेशान थीं, जिसकी वजह से वे इस बड़े मुकाबले का सजीव प्रसारण देख नहीं पाईं. अब उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है. दूसरी ओर, उनकी बहू हसीन जहां ने संकेतों में नफरत से भरी बातें कही हैं. हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट शेयर किया है, जिसे पढ़कर फैंस को लगता है कि वे फाइनल में शमी के खराब प्रदर्शन, भारत की हार और सास अंजुम आरा की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह अपनी बद्दुआ को मानती हैं. (फोटो साभार: Instagram@@hasinjahanofficial)

हसीन जहां इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी बद्दुआ के असर के बारे में बता रही हैं. वे लिखती हैं कि अगर उनकी दुआ का असर इतना शक्तिशाली है, तो बद्दुआ का प्रभाव कितना खतरनाक होगा. वे मानती हैं कि दुआ और बद्दुआ का असर तेजी से नहीं होता. (फोटो साभार: Instagram@@hasinjahanofficial)

हसीन जहां की पोस्ट पर लोग कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने इंडियन टीम को बद्दुआ दी थी? एक यूजर लिखता है, ‘टीम को आपकी बद्दुआ लगी होगी.’ दूसरा यूजर लिखता है, ‘तुम चाहती थीं कि शमी भाई विकेट न ले, इन्हें देश से निकालो.’ बता दें कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप मढ़े थे. (

