महंगाई राहत शिविर की तैयारियों को लेकर ली बैठकबांसवाड़ा।

pnpandey
महंगाई राहत शिविर की तैयारियों को लेकर ली बैठक
बांसवाड़ा।
स्वास्थ्य भवन में गुरूवार को मंहगाई राहत शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक ली गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और चार ब्लॉक के कार्मिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविर में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सभी का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण कराने पर ही संबंधित परिवार को 10 लाख की जगह 25 लाख के स्वास्थ्य बीमा येाजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कार्मिकों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने सेक्टर में बैठक आयोजित कर इसका प्रचार प्रसार करे। ताकी पंजीकरण से कोई चुके नहीं। 
बैठक में चिरंजीवी नोडल अधिकारी डॉ भरतराम मीणा ने कहा कि पंजीकरण कराने पर वहीं एक ही परिवार में दो की मृत्यु पर 10 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा। डीपीसी दिशांत जैन ने चिरंजीवी योजना में बजट के बाद आए बदलाव की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में तलवाड़ा बीसीएमओ डॉ दीपक पंकज, खांदू कॉलोनी पीएचसी प्रभारी डॉ धीरज खन्ना, आजाद चौक डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ पंकज, अबरन डीपीएम डॉ वनिता त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
Share This Article
Leave a Comment