भजनलाल सरकार सोई हुई है : बामनिया15 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो फिर करेंगे प्रदर्शन

pnpandey

भजनलाल सरकार सोई हुई है : बामनिया
15 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो फिर करेंगे प्रदर्शन

बांसवाड़ा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत मजदूरी भुगतान, सामग्री भुगतान एवं रोजगार स्वीकृति में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध सभा आयोजित की गई। सभा के बाद राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि भजनलाल सरकार पूरी तरह सोई हुई है, बार-बार मांग करने के बावजूद मनरेगा के तहत मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहल पर शुरू हुई यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संजीवनी साबित हुई थी। इससे ग्रामीणों का पलायन रुका और उन्हें गांव में ही रोजगार मिला।

बामनिया ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो दोबारा जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कई कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में तगारिया और फावड़े लेकर प्रदर्शन किया, जो ग्रामीण श्रमिकों की पीड़ा को दर्शाता था।

इस अवसर पर संसदीय सचिव और विधायक नानालाल निनामा, कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, एडवोकेट केशव चंद्र निनामा, अतीत गरासिया, मनोहर खड़िया, बरवाला की सरपंच रजिया कांति भाई, दशरथ सिंह वाघेला, भरत मेरावत, मोहनलाल रोत, रजनीकांत खाबया सहित कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अजीत मुंगाणिया, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेली, नियाजुल्लाह खान, सुभाष सिनेमा, जाहिद अहमद सिंधी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, रितेश नानी, प्रदीप निनामा, शाश्वत गरासिया, भगवती भील, आसिफ मुस्तफा खान, महावीर पुरी, कमलेश कलाल, भरत यादव, देवबाला राठौड़, अमजद हुसैन, राजेश टेलर, मनोज श्रीमाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

–

(

Share This Article
Leave a Comment