ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में मालव गांव को न जोड़ने पर क्षेत्रवासियों ने पंचायत कर किया विरोध प्रदर्शन

pnpandey
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में मालव गांव को न जोड़ने पर क्षेत्रवासियों ने पंचायत कर किया विरोध प्रदर्शन*
टप्पल विकास खंड क्षेत्र के गांव मालव के सूर्य नारायण मंदिर पर बुधवार को ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में मालव आदि गांव को शामिल न करने पर पंचायत कर विरोध प्रकट किया गया।पंचायत की अध्यक्षता नौहवत मास्टर व संचालन ऋषिपाल मास्टर ने किया।बैठक में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा परिक्रमा के 297 किलोमीटर के मार्ग को 30 मीटर चौड़ा करने व इस परिक्रमा के अंतर्गत आने वाले सभी तीर्थ स्थलों जलाशयों व श्रद्धालुओं के विश्राम स्थल विकसित करने के लिए12 सौ करोड रुपए का बजट पास किए जाने का स्वागत किया।बैठक में उपस्थित लोगों ने बंचारी खामी हसनपुर मालव जेदपुरा मानागढ़ी बाजना और कुछ आगे के गांव को छोड़कर अन्य गांवों को परिक्रमा मार्ग में शामिल करने का विरोध किया है।बैठक में प्रदेश सरकार की मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह पर आरोप लगाते हुए कहां अपनी विधानसभा कोकला बन कोटवन कोसीकला होते हुए डीपीआर तैयार करा दिया है इसी के विरोध में आज पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें कई गांव से युवा व बुजुर्गों ने भाग लिया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ।अगर हमारे गांव को परिक्रमा मार्ग में नहीं जोड़ा गया। तो शीघ्र ही महापंचायत कर बड़े पैमाने पर विरोध प्रकट किया जाएगा। किसी भी कीमत पर हम मारकंडे ऋषि की तपोभूमि को ब्रज चौरासी कोस यात्रा से अलग नहीं होने देंगे ।चाहे इसके लिए हमें कितना भी बड़ा आंदोलन व अनशन करना पड़े। भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया की ब्रज चौरासी कोस पौराणिक वेदव्यास रहे जो चिरकाल से हरियाणा के रास्ते मालव जेतपुरा मानागढ़ी आदि क्षेत्र से होकर गुजरती है। यह हमारी श्रद्धा का केंद्र है ।जब चौरासी कोस यात्रा के माध्यम से क्षेत्र का विकास होने की बारी आई तो मंत्री ने इसे अपनी विधानसभा में ले जाना चाहते हैं। मालव  मारकंडेय ऋषि की तपोभूमि है। जिसका भागवत कथा व मार्कंडेय पुराण में जिक्र है। इस यात्रा के लिए हमारा पूरा क्षेत्र आमरण अनशन करेगा। अपने क्षेत्र को परिक्रमा मार्ग से किसी भी कीमत पर अलग नहीं होने दिया जाएगा।इस अवसर जवाहर सिंह वीरेंद्र प्रधान पप्पू मुखिया देवराज सिंह मुस मना कुमरपाल नेताजी राजेंद्र राजेश हवलदार जगबीर सिंह मुकेश शर्मा विजेंदर सिंह सरदार बाबूजी गांव के युवा साथी व मानागढ़ी गांव के लोग उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a Comment