ब्यावर में प्रशासन का सख़्त संदेश: आरक्षित सरकारी भूमि से 350 बीघा अतिक्रमण हटाया
ब्यावर | नरेंद्र वैष्णव की रिपोर्ट
ब्यावर जिले में जिला प्रशासन ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए राजकीय उपयोग हेतु आरक्षित सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। जिला प्रशासन, नगर परिषद की टीम एवं पुलिस जाप्ता की संयुक्त कार्रवाई में मिनी सचिवालय, सरकारी अधिकारियों के आवास तथा विभिन्न राजकीय कार्यालयों के लिए चिन्हित भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान ग्राम सेदरिया, बलाड एवं गढ़ीथोरियान क्षेत्रों में फैली लगभग 350 बीघा भूमि पर बने कच्चे-पक्के निर्माण, चारदीवारियां और कांटों की बाड़ को हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में उपखण्ड अधिकारी दिव्यांश सिंह, तहसीलदार हनुत सिंह, नगर परिषद आयुक्त ब्यावर सहित सदर थाना, साकेत नगर थाना, जवाजा थाना और टाडगढ़ थाना के अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
ब्यावर में प्रशासन का सख़्त संदेश: आरक्षित सरकारी भूमि से 350 बीघा अतिक्रमण हटाया
Leave a Comment
Leave a Comment

