बारिश में स्मार्ट सिटी बनारस हुई लबालब, सड़कों पर लगा पानी घरों और दुकानों में घुसा
खबरें खटा खट 17 Jun 2021

वाराणसी। मानसून के आने के साथ ही वाराणसी में स्मार्ट सिटी के वादों की पोल खुलती नज़र आ रही है। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से जान जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है तो सड़कों पर लगा पानी अब दरवाज़ों को लांघ कर घरों और दुकानों में प्रवेश कर चुका है। चारों तरफ सड़कों पर पानी नज़र आ रहा है।
मानसून की पहली मूसलाधार बारिश में वाराणसी शहर की हाल खास्त होती दिखाई दे रही है। शहर के सभी इलाकों में पानी लगा हुआ है। पानी सड़कों पर अब डिवाइडरों से छलक कर एक बराबर होने की ओर बढ़ चला है। नगर निगम द्वारा और जलकल विभाग द्वारा किये गए सभी वादे खोखले साबित हो रहे हैं।
बरसात सुबह से ही हो रही है ऐसे में घर से ज़रूरी काम और अपने-अपने कार्यालयों के लिए निकले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

