बाज्यावास में सात दिवसीय संगीतमय गौ कथा का शुभारंभ
सैकड़ों महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
बाय/सीकर (विजेंद्र सिंह दायमा)। बाय कस्बे के निकटवर्ती ग्राम बाज्यावास में भव्य गौ कृपा कथा
महोत्सव का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश शोभायात्रा इमली वाले बालाजी से प्रारंभ होकर बाज्यावास के मुख्य मार्गो से होते हुए गौशाला कथा स्थल पर पहुंची। साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदी ने कथा श्रवण कराते हुए बताया कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। जो व्यक्ति घर में गाय पालता है उसके घर में सुख समृद्धि, शांति व लक्ष्मी निवास करती है तथा सभी कष्टों से निवारण मिलता है। इस दौरान बाज्यावास सरपंच चंदा धायल, पूर्व सरपंच शंकरलाल थोरी, मूल सिंह शेखावत, पहलाद सिंह, नरपत सिंह, गुमाना राम धायल, मालीराम धायल, हनुमान सिंह, मांल सिंह, पप्पू घासल सहित सैकड़ों महिलाओं व आसपास के क्षेत्र के गौ भक्तों ने कथा श्रवण का आनंद लिया।



