बाजार में दो हजार के नोट चलाने को मची होड़

pnpandey

  बाराबंकी। दो हजार रुपए के नोट चलन से बाहर करने का आदेश का असर अब बाजार में दिखने लगा है। पेट्रोल पंपों पर आने वाले दो हजार के नोट देने की संख्या पांच गुना बढ़ गई है। वहीं ज्वेलर्स की दुकान पर जहां खरीदारी बढ़ी है वहीं खरीदारों द्वारा दो हजार के नोट थमाए जा रहे हैं। हालांकि कई ज्वेलर्स एक ग्राहक से सिर्फ दस नोट ही ले रहे हैं। उधर 23 मई से बैंकों ने नोट बदलने के रिजर्व बैंक के आदेश के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी हैं। खाता धारक दस नोट बैंक में और बैंक मित्र से दो नोट बदल सकेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दो दिन पूर्व दो हजार के नोट चलन से बाहर करने का फैसला लिया था। इसका असर रविवार को बाजार में साफ दिखाई दिया। तेल से लेकर ज्वेलरी तक की खरीदारी बढ़ गई है। इसके बदले दो हजार के नोट ग्राहक देने लगे हैं। पेट्रोल पंप संचालक दीपक जैन ने बताया कि आज की बिक्री में प्रतिदिन की औसत से पांच गुना दो हजार के नोट ज्यादा आए हैं, साथ ही पांच सौ लीटर की बिक्री भी बढ़ज्वेलर्स श्याम जी गुप्ता बताते हैं कि बिक्री बढ़ी है सादी-विवाह की सहालग भी है अधिकतर खरीदार दो हजार के नोट लेकर आ रहे हैं। हम प्रति खरीदार सिर्फ दस नोट ही स्वीकार कर रहा हूं। बाजार में अभी कोई पैनिक नही है, स्थिति दो-चार दिन बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। एक पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि कुछ साथी दो हजार का नोट बदलने के लिए आ गए पर उन्हें स्पष्ट रूप से मना कर दिया गया है। जिले में अधिकांश मेंथा व्यापारी हैं जिनकी प्रतिदिन की खरीद फरोख्त लाखों में होती है।

23 मई से बैंकों में खाता धारक दो हजार के दस नोट बदल सकेंगे। साथ ही बैंक मित्रों के पास दो नोट बदलने का अधिकार दिया गया है। रिजर्व बैंक के आदेश के अनुसार सभी को निर्देशित कर दिया गया है तैयारी भी कर ली गई है। खाता धारकों को कोई दिक्कत नही होगी इसका सभी शाखाओं में पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Dailyhunt
Share This Article
Leave a Comment