बांसवाड़ा महिला मोर्चा ने मासूम अबोध बच्ची के हत्यारे को सजा दिलाने हेतु चित्तौड़गढ़ में धरना प्रदर्शन किया।

pnpandey
बांसवाड़ा महिला मोर्चा ने मासूम अबोध बच्ची के हत्यारे को सजा दिलाने हेतु चित्तौड़गढ़ में धरना प्रदर्शन किया।
चित्तौड़गढ़ के बस्सी गांव में मासुम बच्ची को निर्मम हत्या कर कुएं में लटका दिया गया।इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने ,आए दिन पूरे राजस्थान में बढ़ते  अपराध को रोकने के लिए एवं राज्य में महिलाओं पर अत्याचार और गहलोत सरकार की हिंदू आस्था के मंदिर तोड़ने के खिलाफ राजसमन्द सांसद एवम प्रदेश महामंत्री माननीया दिया कुमारी जी एवं भाजपा महिला मोर्चा  प्रदेशाध्यक्ष डॉ अलका जी मुंदडा के   के  नेतृत्व में  सोमवार 25 अप्रैल को दुर्ग प्रथम दरवाजा, पाडन पोल , चित्तौड़गढ़  से कलेक्टर कार्यालयचित्तौड़गढ़  तक महिला मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किया गया।

उदयपुर संभाग की सभी महिला मोर्चा की बहनें एवं राजसमंद भाजपा जिला महिला मोर्चा  की बहनें भी मासूम गुड़िया को न्याय दिलाने चित्तौड़गढ़ के धरना प्रदर्शन में पहुंची जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंपल वैष्णव,राजसमंद विधायिका दीप्ति जी माहेश्वरी ,राजसमंद जिला प्रमुख रतनीदेवी जाट, बांसवाड़ा 
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीतल, भंडारी प्रधान निर्मला मकवाना मीना ताबिया जशोदा डामोर सुमन बैरागी , भारती शर्मा संध्या बारिया नर्मदा मईडा भारती भोई पुनम भोई संतोष दर्जी दीपिका भावसार उनकी महिला मोर्चा की  पूरी टीम इस  प्रदर्शन में शामिल हुई।
Share This Article
Leave a Comment