बलिया कोतवाल ने नगर भ्रमण कर त्यौहार मिल जुलकर मनाने की अपील

pnpandey

बलिया कोतवाल ने नगर भ्रमण कर त्यौहार मिल जुलकर मनाने की अपील

       

Report – क्षितिज 

 बलिया।। शासन की मंशा के अनुरूप बलिया पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के निर्देश पर शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह 24 घंटा अपने पुलिस सहयोगीयों के साथ क्या रात क्या दिन भ्रमण कर नजर आ रहे हैं। मोहर्रम का जुलूस एवं महावीरी झंडा जुलूस, कांवरियों का बाबा धाम यात्रा एवं 15 अगस्त इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बार-बार अपील कर रही है। श्री सिंह ने कहा की नगर क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिक त्योहारों को देखते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखें किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें। इस तरह की कोई बात आपके संज्ञान में आये तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि उसका समाधान समय से किया जाए। नगर क्षेत्र में सभी वाहन स्वामी दो चक्का या चार चक्का वाहन धीमी गति से चलाएं, इसके साथ ही ट्रैक्टर पर लोहा लदा हो तो उस पर लाल कपड़ा बांध दें ताकि दूर से दिखाई दे कि लोहा लदा हुआ है। इस बात का भी ध्यान देना है  कि बरसात में बिजली के खंभा को रास्ते में न छूएं हो सकता है उसमें करंट पैदा हो। छूने के बाद आप को नुकसान हो सकता है इसकी सावधानी रखें और अपने बाएं से चलें सुरक्षित अपने घर पहुंचे।

Share This Article
Leave a Comment