बयाना में जैन मुनियों का ससंघ प्रवेश, धर्म के मूल तत्व को समझने पर दिया जोर

pnpandey

बयाना में जैन मुनियों का ससंघ प्रवेश, धर्म के मूल तत्व को समझने पर दिया जोर

बयाना। उपाध्याय श्री विकसन्त सागर महामुनिराज के नेतृत्व में जैन मुनि संघ ने शुक्रवार को बयाना में ससंघ प्रवेश किया। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने मुनि संघ का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर मुनिराज ने जैन मंदिर में ससंघ आहारचर्या की।

इस दौरान उपाध्याय श्री विकसन्त सागर महामुनिराज ने अपने प्रवचन में कहा कि आज के समय में मानव और विश्व कल्याण के लिए धर्म के मूल तत्व को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धर्म का सही अर्थ आत्मशुद्धि और सद्गुणों को अपनाने में निहित है, न कि केवल बाहरी आडंबर फैलाने में। उन्होंने दीक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि यह राग से वैराग्य, संसार से उदासीनता और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।

संघ में श्रमण मुनि विदाम्बर सागर, आचार सागर, विध्रुव सागर, साक्ष्य सागर, योग सागर, निवृत सागर, शुद्धात्म सागर सहित जैन साध्वी विजेता श्री, विजिज्ञषा श्री, ज्ञापक श्री, विश्व नेहा श्री एवं विकसित श्री भी शामिल रहीं।

बयाना में अल्प प्रवास के बाद जैन मुनियों ने आगे की यात्रा के लिए विहार किया। श्रद्धालुओं ने “जय जिनेंद्र” के जयकारों के साथ संघ को विदा किया। यात्रा मार्ग में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह सूपा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने मुनि संघ का स्वागत किया।

इस अवसर पर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रमोद जैन, दिगंबर जैन स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष कमल जैन सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment