पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी मूर्ति पर गूंजी देशभक्ति और लोकधुनों की स्वर लहरियां

pnpandey

बांसवाड़ा। पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर शहर स्थित गांधी मूर्ति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, उप पुलिस अधीक्षक (DYSP) गोपीचंद मीणा, कोतवाली थाना अधिकारी बुद्धाराम विश्नोई तथा राजतालाब थाना प्रभारी सुहासी जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड दल ने “संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं कि घर कब आओगे” जैसी भावनात्मक धुन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। वहीं राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक दिखाते हुए “मारी घूमर खेल निराली रे मन” की प्रस्तुति ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। इसके साथ ही “मेरा देश, मेरा देश, मेरा यह वतन” जैसे देशभक्ति गीतों की धुनों ने कार्यक्रम में जोश और उत्साह भर दिया।
पुलिस बैंड की इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि देशप्रेम और सांस्कृतिक विरासत का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों की अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
समापन पर सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment