पटना जिले के बाढ़ थाने के लंगरपुर गांव के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी

pnpandey

पटना जिले के बाढ़ थाने के लंगरपुर गांव के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का नाम सूरज पासवान उर्फ प्रवीण बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पटना: जिले के बाढ़ में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि बाढ़ थाना क्षेत्र के लंगरपुर गांव में युवक को गोली मारी गई है. मृतक का नाम सूरज पासवान बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

गोली मारकर युवक की हत्या
घटना के बाद युवक को परिजनों ने बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल घायल अवस्था में लाए. जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, मृतक सूरज पासवान की मां जीएनएम का कार्य करती है. एएसपी अम्बरीष राहुल हॉस्पिटल पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हैं.

Share This Article
Leave a Comment