नीतीश के विधायक ने पत्नी के साथ जमकर किया डांस, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल लगातार सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वो होली समारोह के बीच से वायरल हुए वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं। जिसमें विधायक जी अपनी पत्नी के साथ होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। X जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल 31 March 2021 गोपालपुर (Gopalpur) के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल (JDU MLA Narendra Kumar Neeraj alias Gopal Mandal) अक्सर विवादों और सुर्खियों में रहते हैं। कई बार विधायक गोपाल मंडल के कारनामों के चलते सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की भी किरकिरी हो चुकी है। आए दिनों जदयू विधायक (JDU MLA) नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के डांस (Gopal Mandal Dance) समेत अन्य कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बार जदयू विधायक गोपाल मंडल का अपनी पत्नी के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जो तेजी से सोशल मीडियो पर काफी लोगों द्वारा देखा जा रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। इस बार वायरल हुआ विधायक का वीडियो होली समारोह का बताया जा रहा है। पिछले साल जदयू विधायक गोपाल मंडल का बार डांसरों के साथ डांस करते हुए वीडियो सामने आया था। उसके बाद इस मार्च के महीने में महाशिवरात्रि के अवसर पर जागरण कार्यक्रम के दौरान वो मंच पर महिला नर्तकी के साथ झूमते हुए नजर आए थे। हाल के दिनों में विधायक का एक पिस्टल वाला भी वीडियो सामने आया था। जिसको लेकर सीएम नीतीश कुमार पर भी विपक्षियों ने निशाने साधे थे।

