तेलंगाना विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्‍थगित

pnpandey

तेलंगाना विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्‍थगित

 –

September 6, 2022

तेलंगाना विधानसभा का मॉनसून सत्र आज सुबह शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन दिवंगत पूर्व विधायकों-मल्‍लू स्‍वराज्‍यम और पी जनार्धन रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदन ने दिवंगत सदस्‍यों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। दो मिनट के मौन के बाद विधानसभा अध्‍यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी ने सोमवार तक के लिए कार्यवाही स्‍थगित कर दी।

इस बीच, सदन की कार्यवाही के स्‍थगन के बाद कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। हमारे संवाददाता ने बताया कि तेलंगाना राष्‍ट्र समिति और भारतीय जनता पार्टी के बीच विभिन्‍न मुद्दों पर हाल के घटनाक्रम को देखते हुए विधानसभा का यह सत्र महत्‍वपूर्ण हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment