सड़क व फुटपाथ पर कार बेचने वाले आए जद में, तीन कार जब्त
शहर में पुराने कार की खरीदी बिक्री करने वाले आटो डीलर अक्सर सड़क किनारे व फुटपाथ पर कार आदि वाहन खड़ी करके खरीदी-बिक्री करते हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित होती है।
बिलासपुर । सड़क और फूटपाथ पर कार पार्क कर अतिक्रमण करने वाले आटो डीलरों के खिलाफ शुक्रवार को नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के निर्देश पर नगर पालिक निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर व्यापार विहार में पांच आटोडीलरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क पर पार्क तीन कार को जब्त किया और भविष्य में चारपहिया वाहनों को सड़क पर नहीं रखने की चेतावनी दी गई है।

शहर में पुराने कार की खरीदी बिक्री करने वाले आटो डीलर अक्सर सड़क किनारे व फुटपाथ पर कार आदि वाहन खड़ी करके खरीदी-बिक्री करते हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित होती है। सड़क पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने निगम की टीम को ट्रैफिक पुलिस की मदद से कार्रवाई करने भेजा। इससे व्यापार विहार के पांच डीलरों की गाड़ियों को हटाया गया है और चेतावनी दी गई है। इस दौरान तीन कार जब्त भी किए गए है। टीम ने साफ किया कि इस तरह की कार्रवाई अब आगे भी चलती रहेगी।