डूंगरा बड़ा तालाब में कमल के पत्तों पर नवजात शिशु मिला सज्जनगढ़

pnpandey

डूंगरा बड़ा तालाब में कमल के पत्तों पर नवजात शिशु मिला सज्जनगढ़ 7 जून थाना क्षेत्र सज्जनगढ़ के बड़ा डूंगरा तालाब के किनारे अंदर कमल के पत्तों पर नवजात शिशु मरा हुआ मिला।  मंगलवार प्रातः

समाजसेवी चंद्रशेखर लबाना बड़ा डूंगरा से तालाब के पार से होता हुआ छोटा डूंगरा जा रहा था तो रास्ते में देखा कि तालाब में कमल के पत्तों पर कोई नवजात शिशु पड़ा है ।चंद्रशेखर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी डूंगरा छोटा को दी। पुलिस चौकी की सूचना पर सज्जनगढ़ हेड कांस्टेबल मगनलाल मौके पर पहुंचे । छोटा डूंगरा चौकी स्टाफ मौके पर पहुंचा। देखने पर पता लगा कि आज का जन्म नवजात शिशु था शरीर पूरी तरह से विकसित हो चुका था जो लड़की थी। हेड कांस्टेबल मगनलाल ने नवजात शिशु का शरीर पूर्ण विकसित हो चुका शिशु का जन्म 5  से 7 घंटे पूर्व ही हुआ था। पुलिस ने नवजात शिशु का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment