श्रीगंगानगर।
टांटिया यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट तैयार कर फर्जी डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मुक्तसर (पंजाब) से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने टांटिया यूनिवर्सिटी की हूबहू नकली वेबसाइट बनाकर फर्जी डिग्री, मार्कशीट व अन्य शैक्षणिक दस्तावेज तैयार किए। आरोपी के कब्जे से डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ अन्य यूनिवर्सिटियों से संबंधित फर्जी डाटा भी बरामद किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से कई विश्वविद्यालयों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और मोटी रकम वसूल कर फर्जी डिग्रियां उपलब्ध कराता था। इस गिरोह के चंगुल में फंसे कई लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।
इस कार्रवाई को सदर थाना श्रीगंगानगर के थानाधिकारी (SHO) सुभाष ढिल्लो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य संलिप्त लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
टांटिया यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बनाकर डिग्री तैयार करने वाला गिरफ्तार
Leave a Comment
Leave a Comment

