जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी इन दिनों पूरे जिले में नशे के खिलाफ एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहे हैं। इससे सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक जोशी ने मीडिया को बताया कि नशा मुक्ति का अभियान मारवाड़ में मादक पदार्थों के सेवन को रोकने हेतु राज्य सरकार के निर्देश पर चलाया गया है। हमने ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है, यह सामाजिक सुधार का भी प्रयास है। मनोवाहर के ज़रिए भी सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं, ग्रामीणों पर इसका पॉजिटिव असर पड़ा है।
जुड़ी खबर पढ़ें:
https://khabreekhtakht.in/2025/05/01/%e0%
बागीदौरा में शून्य प्रतिशत मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान की मांग
जो लोग सेवन करते हैं और जो सप्लाई करते हैं, उनके खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को नशा मुक्त बनाया जा सके।
वहीं, उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद संवेदनशीलता अपने आप में महत्वपूर्ण है। सामरिक दृष्टिकोण से यह क्षेत्र भी अहम है। ऐसे में सांप्रदायिकता की दृष्टि से जो भी आवश्यक उपाय हैं, वे सभी निगरानी के तहत किए जा रहे हैं। हमारी सभी एजेंसियां पश्चिम बंगाल के लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन कर रही हैं। हमारी प्राथमिकता है कि यदि कोई बांग्लादेशी यहां रहते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिलाड़ा, पीपाड़ व भोपालगढ़ में कुछ संदिग्ध लोग पाए गए हैं, जिन पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। केवल दस्तावेज़ ही नहीं, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इसके लिए समय जरूर लगेगा, लेकिन हम पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
आईजी विकास कुमार व रेंज की टीमें संगठित और समन्वित रूप से कार्य कर रही हैं। इससे अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। समय-समय पर जो दिशा-निर्देश मिलते हैं, उनके अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है।

