जिला कलेक्टर की साप्ताहिक बैठक, संवेदनशीलता और जवाबदेही से काम करने के निर्देश

pnpandey

जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस
बांसवाड़ा, 22 अप्रैल।
जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजीव द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार, उपवन संरक्षक अभिषेक शर्मा, बांसवाड़ा उपखंड अधिकारी सोनू कुमारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, विकास कार्यों की प्रगति और आगामी ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करें। उन्होंने चेतावनी दी कि आमजन से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक बिना विलंब पहुंचे। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने, फील्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में जनसुनवाई, संपर्क, सतर्कता एवं सीएमओ/पीजी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों में कमी लाने, संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने और औसत निस्तारण समय घटाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही बजट घोषणाओं के तहत भूमि आवंटन, चिकित्सा उपकेंद्रों एवं जल जीवन मिशन से जुड़े लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। लाडो प्रोत्साहन योजना, राजकीय विद्यालयों के मरम्मत कार्य, आंगनवाड़ी भवनों की सेफ्टी ऑडिट और समर कंटीजेंसी प्लान की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन स्वावलंबन अभियान और जल संचय-जन भागीदारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कार्यों की जियो टैगिंग सुनिश्चित करने को कहा। भवन विहीन और शौचालय विहीन विद्यालयों का सर्वे कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने तथा अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने के निर्देश भी दिए गए।
आगामी हरियालो राजस्थान अभियान की कार्ययोजना तैयार करने, स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के तहत गांवों में दृश्य स्वच्छता बढ़ाने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, लाइनों और ट्रांसफार्मरों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम सूर्यघर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा योजना के लंबित आवेदन, ई-केवाईसी, पेंशन योजनाओं और पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
**—

Share This Article
Leave a Comment