जिला कलेक्टर का आनंदपुरी सीएचसी में आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों से भी बातचीत की

pnpandey
जिला कलेक्टर का आनंदपुरी सीएचसी में आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों से भी बातचीत की
बांसवाड़ा। 
जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने गुरूवार को आनंदपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर में विजिट की। डॉ यादव ने आनंदपुरी सीएचसी में मेल वार्ड, फिमेड वार्ड, प्रसव कक्ष की जांच की। उन्होंने मेल वार्ड में मरीजों से बातचीत भी की। डॉ यादव ने निशुल्क दवा वितरण केंद्र को भी देखा। उन्होंने मरीजों को

बातचीत के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मरीज भी कलक्टर डॉ यादव द्वारा बातचीत करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यहां पर सभी सुविधाएं बराबर मिल रही है। किसी भी प्रकार का शुल्क भी नहीं लिया गया है। उन्होंने लेब का निरीक्षण कर जांचें मशीनों की जानकारी ली। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ यादव ने निर्देश दिए कि यहां पर आने वाले हर मरीज को उपचार के साथ सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाए, ताकी आमजन को लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। अस्पताल निरीक्षण के बाद जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव ने पॉली हाउस और चौरड़ी गांव में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान आमजन से संवाद किया। 

पीएनसी वार्ड को देखकर खुशी व्यक्त की
कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने जब आनंदपुरी सीएचसी में पीएनसी वार्ड को देखा तो खुशी व्यक्त की। यहां पर हर प्रसूता के लिए अलग-अलग केबिन बना रखे है। जिसे देख प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान डॉ यादव ने कहा कि जिस तरह की व्यवस्था है उसे मेंटन रखा जाए। इस दौरान बीसीएमओ डॉ देवेंद्र डामोर, डॉ कार्तिक टेलर मौजूद रहे।
Share This Article
Leave a Comment