गहलोत सरकार ने दी बड़ी राहत, आज रात 12 बजे से पेट्रोल 4 रुपए और डीजल 5 रुपए लीटर होगा सस्ता

pnpandey

जयपुर। गहलोत सरकार ने महंगाई से परेशान जनता को बड़ी खुशखबरी दी है।  कैबिनेट बैठक में आज आधी रात से पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का फैसला किया है। गहलोत 

मंत्रिपरिषद की बैठक में पेट्रोल पर उत्‍पाद शुल्‍क में 4 रुपए और डीजल पर 5 रुपए की राहत देने का फैसला किया। मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत ने ट‌वीट कर पेट्रोल डीजल पर वैट कम करने के फैसले की जानकारी दी।आज मंत्रिमण्डल की बैठक में पेट्रोल/डीजल पर वैट की दर को कम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

मंत्रिमण्डल

इसके बाद आज रात्रि 12 बजे से पेट्रोल में 4 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल में 5 रुपये प्रति लीटर दरों में कमी हो जायेगी।इससे राज्य सरकार 3500 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व की हानि वहन करेगी।

कैबिनेट की बैठक से पहले राजस्थान पेट्रोल-डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार को वैट की दरें कम करने के संबंध में पत्र सौंपा था। इसमें कहा गया है कि सरकार वैट कम करके राज्य को मिलने वाले राजस्व को बढ़ा सकती है। केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कमी करने से राज्य में डीजल पर 12 रुपए व पेट्रोल पर 6 रुपए से ज्यादा की कमी आ गई है। इसके बाद से राज्य सरकार पर वैट कम करने का लगातार दबाव बन रहा था। इसके अलावा भाजपा शासित सभी राज्य व कांग्रेस शासित पंजाब तक ने वैट कम कर अपने उपभोक्ताओं को राहत दी थी। इसके बाद गहलोत सरकार के खिलाफ विपक्ष व आमजन में भी आक्रोश था।

Share This Article
Leave a Comment