एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम बोरवेल तक पहुँच गई है। कुछ ही घंटों में चेतना को बोरवेल से बाहर निकाले जाने की संभावना है। राजकीय बीडीएम चिकित्सालय में पुलिस प्रशासन और चिकित्सा टीम अलर्ट मोड पर हैं। फिलहाल, प्रशासन ने चेतना की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही उसे अस्पताल में लाए जाने की उम्मीद है।

