इनिशिएटिव के बारे में बता कर जागरूक किया गया साथ ही एम केयर सोसायटी के सदस्यों ने अपने उपयोग में न आ रहे सामान को डोनेट कर जरुरतमंद परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। शिविर में 37 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया I रक्तदान करने
वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। जिनके जरिए वह जरूरत पड़ने पर बाद में रक्त भी ले सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि रक्तदान करने से खून की कमी नहीं होती है। इसके अलावा अगर रक्त संबंधी कोई बीमारी भी होती है तो पता चल जाती है। रक्तदान करने वालों की ब्लड डॉनेशन कैंप में खून की जांच भी होती है। आप भी रक्तदान कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर एम केयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष श्री संतोष गोयल, कोषाध्यक्ष श्री शैलेंद्र बरनवाल, मुख्य अधिशासी डॉ प्रवीण कुमार गुप्ता, अमित जैन , यतेंद्र मोदी, राहुल गुप्ता, सागर सोनी, दीपक वर्मा, प्रतीक सक्सेना’, गौरव श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल, श्याम अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे I

