“एक कदम इंसानियत की और बढ़ते हुए”

pnpandey
जो पसंद आए वो ले जाएं हमे दे जाएं तो अपनी एक प्यारी सी मुस्कान: आईए जाने क्या है इस कैम्प में खास: “एक कदम इंसानियत की और बढ़ते हुए” मथुरा में जगह जगह मंदिर परिसर में दानपात्र कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से मंदिर में आए भक्तजन एवं श्रद्धालुओं को दानपात्र इनिशिएटिव के जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कैम्प के माध्यम से जरूरतमंद लोगो की मदद की जा रही हैं। संस्था के सदस्य शुभम बंसल ने बताया क्या है ‘दान पात्र’ आप भी जुड़ सकते है “दान पात्र’ के इस मिशन से

संस्था “दान पात्र’ एक ऑनलाइन निःशुल्क एप के माध्यम से काम करती है। इसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े, खिलौने, किताबें, जूते, बर्तन. इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, फर्नीचर एवं अन्य सामान को कलेक्ट कर उन्हें उपयोग लायक बनाकर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाता है। पिछले 4 सालों में ‘दान पात्र’ के माध्यम से 35

लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है। देशभर में काम कर रही संस्था “दान पात्र’ से 35 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स जुड़े हुए हैं जो अपना समय देकर सहयोग करते है। “दान पात्र’ द्वारा अलग अलग शहरों में सेंटर बनाए गए हैं जहां कोई आकर भी ऐप में रिक्वेस्ट डालकर सामान डोनेट कर सकता है। संस्था देने वाले और लेने वालों के बीच सेतु बनकर दोनों की ही मदद कर रही है। संस्था का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड व 3 बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ साथ कई रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है। संस्था गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से बच्चों व महिलाओं को शिक्षित कर रही है।

बेकार कुछ नहीं है
संस्था का मानना है कि बेकार कुछ नहीं है। बस जरुरत है कि हमें पता होना चाहिए कि बेकार सामान को किस तरह उपयोग में लाया जा सकता है। जो लोग पुराने सामान को बेकार समझ कर फेंक देते है उनके लिए “दान पात्र’ प्रेरणा है कि किस तरह टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके पुराने सामान को रीसाइकिल कर लाखों लोगों की मदद की जा सकती है व उनकी जिंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है।
आप भी जुड़ सकते है “दान पात्र’ के इस मिशन से
आप भी गर्म कपड़े, राशन व अन्य जरूरत का सामान डोनेट करके या वॉलियंटियर के रूप में जुड़कर इस मिशन का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आप “दान पात्र’ के हेल्पलाइन नंबर 6263362660, 9634219998, 7828383066 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share This Article
Leave a Comment