रीट परीक्षा में हिंदू धर्म के ब्राह्मण की पवित्र यज्ञोपवीत (जनेऊ) को पुलिस द्वारा जबरदस्ती निकलवाने के खिलाप जिला कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार को विप्र वाहिनी (विप्र फाउंडेशन) ने दिया ज्ञापन..

pnpandey

रीट परीक्षा में हिंदू धर्म के ब्राह्मण की पवित्र यज्ञोपवीत (जनेऊ) को पुलिस द्वारा जबरदस्ती निकलवाने के खिलाप जिला कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार को विप्र वाहिनी (विप्र फाउंडेशन) ने दिया ज्ञापन……..    विप्र वाहिनी के प्रदेश महामंत्री डॉ. विकास भाई भट्ट ने बताया की         

       रीट परीक्षा में जांच के नाम पर हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत की गई जिसमे पवित्र जनेऊ काटकर निकालने की पुलिस द्वारा की गई जबरदस्ती के खिलाप आज जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान को ज्ञापन दिया गया भट्ट ने बताया की हार्दिक कुमार व्यास पुत्र जगदीश कुमार व्यास नि. पालोदा जिला बांसवाड़ा जो कि दिनांक 23 /7/ 2022 को रीट लेवल 1 की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र बीएनपीएस उदयपुर में गये थे स्कूल में जांच अधिकारियों ने जबरदस्ती जनेऊ/यज्ञोपवीत कैंची से काट कर उतरवाने की कोशिश की गई  इस पर हार्दिक कुमार ने कहा कि यह हमारे हिन्दू ब्राह्मण धर्म की पवित्र जनेऊ है   जो एक पवित्र सूत के धागे से बनी हुई है जिसमें ना हि  कुछ छुपाया जा सकता है ना हि कुछ गलत किया जा सकता है  जांच

 अधिकारियों ने उनकी जनेऊ कैची से काटने की कोशिश की इस पर हार्दिक व्यास को मजबूरन स्वयं जनेऊ को उतारना पड़ा  इस प्रकार की  घटनाए  हर परीक्षा में सनातन धर्म मानने वाले पुरुषो एवं महिलाओं को भुगतनी पड़ती हे  महिलाओं के मंगलसूत्र उतरवाए जाते हैं कलावे काटे जाते हैं इससे धार्मिक भावनाए आहात होती हे सनातन हिन्दू ब्राह्मण समाज में इस विषय को लेकर गहरा रोष व्याप्त हे  परीक्षा में निर्धारित समय से पूर्व पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं कि उन्हें जांच के नाम पर रोक लिया जाता है फिर कहा जाता है आप लेट हो गए हो उन्हें परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाता है इससे हजारों छात्र छात्राओं की 1 वर्ष की मेहनत बेकार हो जाती है जिससे  कई छात्र-छात्राएं डिप्रेशन में आ जाते हैं इसकी भी निष्पक्ष जांच करवाई जाए  आगामी संभावित परीक्षाओं में इन सभी गंभीर विषयों पर गंभीरता से ध्यान दिया जावे साथ ही दोषी कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जावे  इस अवसर पर हेमेंद्र पंड्या विप्र  फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संघठन मंत्री, विप्र वाहिनी जिला अध्यक्ष दीपक जोशी, विप्र युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विनय भूषण भट्ट, विप्र वाहिनी जिला महामंत्री तरुण अड़िचवाल , विप्र युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री अमित दीक्षित, विप्र युवा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष आदित्य मिश्रा, गिरीश पंड्या, राजेश आचार्य, प्रितेश पंड्या, विशाल उपाध्याय आदि विप्र वाहिनी, विप्र फाउंडेशन, विप्र युवा प्रकोष्ठ, के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment