उदयपुरवाटी: डंपर चालक की दर्दनाक मौत, इंजन चेक करते समय हुआ हादसा

pnpandey
उदयपुरवाटी: डंपर चालक की दर्दनाक मौत, इंजन चेक करते समय हुआ हादसा
उदयपुरवाटी (नीमकाथाना), 4 दिसंबर। छापोली स्थित बालाजी क्रेशर पर एक हृदयविदारक हादसे में डंपर चालक अर्जुन सिंह (निवासी लक्ष्मणगढ़, सीकर) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अर्जुन सिंह डंपर के इंजन की खराबी चेक कर रहा था।
हादसे का विवरण
इंजन चेकिंग के दौरान चालक के सिर से चादर डंपर के पंखे में फंस गई, जिससे उसकी गर्दन टूटकर अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव मोर्चरी में रखा गया
मृतक के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने कहा है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी
Share This Article
Leave a Comment