इंग्लैंड ने भारत को सात विकेट से हराया, पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर
इंग्लैंड ने भारत को सात विकेट से हराया, पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी,रूट-बेयरस्टो ने भारत के मुंह से छीनी जीत*
इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हराकर 5 मैच की इस टेस्ट सीरीज में 2-2 की बराबरी की। टीम इंडिया ने मेजबानों के सामने जीत के लिए 278 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, मगर जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने शतकीय पारी खेल इस लक्ष्य को बौना बना दिया। रूट ने 142 और बेयरस्टो ने 114 रनों की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की यह सबसे बड़ी रन चेज है। बात मुकाबले की करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के शतक के दम पर 416 रन बनाए थे, इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 284 रनों पर ही सिमट गई थी। 132 रनों की लीड के साथ भारत ने दूसरी पारी में 284 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 378 रनों का लक्ष्य रखा।
इंग्लैंड ने सात विकेट से जीता मैच
इंग्लैंड ने सात विकेट से यह मैच जीत लिया है। इसके साथ ही यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूट गई है। यह सीरीज 2021 में शुरू हुई थी और शुरुआती चार मैच में भारत 2-1 से आगे था। कोरोना की वजह से पांचवां मैच नहीं हो पाया था। यह मैच अब खेला गया और इंग्लैंड ने जीत हासिल कर सीरीज की हार टाल दी। भारत के पास 15 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का मौका था, लेकिन भारतीय टीम चूक गई।
आखिरी मैच में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और पहली पारी में ऋषभ पंत-रवींद्र जडेजा के शतक की बदौलत 416 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 284 रन बना पाई और पहली पारी में 132 रन से पिछड़ गई। इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 245 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 378 रन का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के नाबाद शतक की बदौलत तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह भारत के खिलाफ सबसे सफल रन चेज रही। इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी में लगातार चौथा मैच जीती है। वहीं, भारत को जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है
रूट और बेयरस्टो के बीच 200 रन की साझेदारी
जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के बीच चौथे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी हो चुकी है। रूट अपने शतक के बेहद करीब हैं और बेयरस्टो भी शतक से चंद रन दूर हैं। इस मैच में इंग्लैंड की जीत लगभग तय हो चुकी है। अब कोई चमत्कार ही इंग्लैंड को हार से बचा सकता है।
इंग्लैंड को जीत के लिए 50 से कम रन की जरूरत
इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 50 से कम रन की जरूरत है। जो रूट और बेयरस्टो बेहतरीन साझेदारी कर चुके हैं और अब इंग्लैंड की जीत में सिर्फ औपचारिकताएं बाकी रह गई हैं।
IND vs ENG Live: जो रूट का शतक
जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 136 गेंदों में 103 रन बना लिए हैं। अब वो टेस्ट में शतक लगाने के मामले में स्टीव स्मिथ और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच में रूट अपनी शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड को जीत की दहलीज पर ले गए हैं। इस सीरीज में यह जो रूट का चौथा शतक है। स्मिथ और विराट ने 27 शतक लगाए हैं, जबकि विलियम्सन के नाम 24 शतक हैं।




